वाराणसी: 6 करोड़ की लागत से बना बीजेपी का हाईटेक कार्यालय, नड्डा ने किया उद्घाटन
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 6 करोड़ की लागत से भाजपा का हाईटेक कार्यालय बनकर तैयार हुआ। जिसके उद्घाटन के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे।
Bhupendra Singh Chauhan
Published:28-02-2021 19:33:47
उत्तर प्रदेश
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 6 करोड़ की लागत से भाजपा का हाईटेक कार्यालय बनकर तैयार हुआ। जिसके उद्घाटन के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे। इसके साथ है प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ सहित उप मुख्यमंत्री, और प्रदेश अध्यक्ष भी पहुंचे। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यालय का उद्घाटन करने के उपरांत कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि, जिन्हें भाजपा में शामिल होने का मौक़ा मिला वह सौभाग्यशाली हैं। आज सभी राष्ट्रीय पार्टियां क्षेत्रीय पार्टियां बनकर रह गई हैं। कांग्रेस सहित सभी पार्टियां वंशवाद की राजनीति करती हैं, जबकि भाजपा सबको एक परिवार मानती है। नड्डा ने कहा कि, सबका साथ सबका विकास हमारा लक्ष्य है। नड्डा ने कहा कि, यूपी में 80 कार्यालय बन रहे हैं। बीजेपी के 53 कार्यालय बनकर तैयार हैं।
नड्डा ने आगे संबोधित करते हुए कहा कि, पीएम मोदी ने सत्ता में आकर देश की तस्वीर बदली है। किसान पीएम की प्राथमिकता है। नड्डा ने काशी की धरती को भी नमन किया। इसके बाद उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर भी तंज कसा। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सहित कई मंत्री, नेता व् कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि, काशी क्षेत्र में बीजेपी ने हाईटेक कार्यालय बनाया है। जिसमें एक ही छत के नीचे, 14 जिलों के अध्यक्ष मिलेंगे। यहां संगठन मंत्री के लिए अलग कार्यालय बनाया गया है। हर फ्लोर पर हॉल के साथ रहने की व्यवस्था है। इसके साथ ही सोशल मीडिया सेल के लिए दफ्तर में ही जगह बनाई गई है। इसका शिलान्यास वर्ष 2017 से अमित शाह ने किया था। जो अब बनकर तैयार हो गया है और इसका उद्घाटन जेपी नड्डा ने किया।