Hindi News > देश > > दिशा रवि का समर्थन करने वालों को अमित शाह की दो टूक, जिन्हें गलत लगता है वो जाएं कोर्ट
दिशा रवि का समर्थन करने वालों को अमित शाह की दो टूक, जिन्हें गलत लगता है वो जाएं कोर्ट
वर्तमान समय में देश में मुख्य मुद्दे के रूप में किसान आंदोलन चल रहा है। जो पिछले करीब तीन महीनों से चल रहा है। इसमें देश के नेताओं सहित सेलिब्रिटियों ने भी अपनी अपनी राय रखी।
Bhupendra Singh Chauhan
Published:19-02-2021 12:56:40
देश
वर्तमान समय में देश में मुख्य मुद्दे के रूप में किसान आंदोलन चल रहा है। जो पिछले करीब तीन महीनों से चल रहा है। इसमें देश के नेताओं सहित सेलिब्रिटियों ने भी अपनी अपनी राय रखी। इसी कड़ी में किसान आंदोलन को लेकर टूलकिट मामले में गिरफ्तार की गई 21 वर्षीय दिशा रवि को लेकर देश में सियासत तेज है। विपक्षी पार्टियां भाजपा सरकार को घेरने में जुटी हुई हैं।
इसी कड़ी में दिशा रवि के गिरफ़्तारी पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बयान सामने आया है। गृहमंत्री ने दिल्ली पुलिस का बचाव करते हुए कहा कि, किस भी अपराधी की उम्र नहीं देखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि, मैं इस मामले की मेरिट में नहीं जाना चाहता। पुलिस अपने हिसाब से काम कर रही है। यदि कोई अपराध कर रहा है तो क्या उससे उसकी उम्र पेशा पूछना चाहिए क्या ?
अमित शाह ने बोलते हुए आगे कहा कि, दिल्ली पुलिस पूरी जिम्मेदारी के साथ प्रोफेशनल तरीके से काम कर रही है। अमित शाह ने तंज कसते हुए कहा कि, यदि कोई व्यक्ति बड़ा गुनाह कर देता है तो क्या यह कहा जाएगा कि किसान, प्रोफेसर और नेताओं पर मामला दर्ज क्यों किया गया है ? उन्होंने आगे कहा कि, जेंडर, प्रोफेशन और उम्र के आधार पर अपराध दर्ज नहीं किया जाएगा।
गृहमंत्री ने सलाह देते हुए कहा कि, यदि कोई गलत FIR दर्ज की गई है, तो आप कोर्ट जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि, 21 साल की उम्र के कई लोग हैं, लेकिन दिशा रवि को ही क्यों गिरफ्तार किया गया है ? गृहमंत्री ने अपने संबोधित करते हुए कहा कि, कानूनी मामलों पर सवाल खड़े करना आजकल एक फैशन बन गया है। अगर कोई संस्था पेशेवर तरीके से काम कर रही है तो उस पर सवाल नहीं उठाना चाहिए।